हादसा देखकर दिल दहल उठे लोगों के

0
132

JNI शाहजहांपुर: बीती देर रात कटरा फर्रूखाबाद स्टेट हाईवे पर अल्लागंज के पास हुआ हादसा वीभत्स होने के साथ ही दिल दहला देने वाला मंजर बनकर लम्बे समय तक लोगों के जेहन में कड़वी याद के रूप में मौजूद रहेगा। लोगों का मानना हेै कि यदि यह हादसा रात में न हुआ होता तो शायद इतनी जनहानि न होती।

[adrotate banner="3"]
jni6666666666मालूम हो कि शाहजहाूंपुर तथा कटरा फर्रूखाबाद स्टेट हाईवे टनाटन हो जाने के बाद से वाहनो की बढ़ी स्पीड से आये दिन हादसा होना आम बात हो चुकी हैे परन्तु बीती रात के हादसे के दौरान का मंजर लोगो के दिल दहला गया। बताते है कि पुलिस की जीप दो ट्रकों के बीच आ जाने के बाद उसे ड्राइव कर रहा सिपाही सुनील किसी तरह बाहर आ गिरा परन्तु होमगार्ड सतीश समेत सिपाही शैलेश व संजय यादव उक्त जीप में इतनी बुरी तरह फॅंस गये कि आग की लपटो मे झुलसते रहनेे के बाद भी अपने को बाहर नही निकाल सके और धू-धूकर जलती जीप ही उनकी चिता बन गयी।[bannergarden id=”17″]
यही नही जीप में फंसे उक्त पुलिसकर्मियों के पास एक एके47 तथा दो रायफले व कारतूस भी थे जो आग लगने के बाद दगने शुरू हो गये।इससे न केवल हादसे की भयानकता में और इजाफा हो गया बल्कि आसपास की बस्ती के लोग वहाॅं तक पहुूंचने की हिम्मत नही जुटा सके और हादसे से अनभिज्ञ तमाम लोग गोलियों की आवाज से सहमकर घरों में दुबके रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा वीभत्स हाने के साथ ही दिल दहला देने वाला था और जब तक सरकारी सहायता उपलब्ध हो पाती काफी देर हो चुकी थी।[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]