हाथ की मेहंदी सूखने से पहले सुहागन अस्पताल पंहुची ,एक की मौत

0
150

mauutफर्रुखाबाद : शादी समाहरोह से लौट रही वारातियो से भरी कार पेड़ से जा टकराई हादसे में एक वाराती की मौत हो गयी |कई घायल हो गये | घायलों को कायमगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया |
कोतवाली कयमगंज के ग्राम मझौला निवासी अमर सिंह शुक्रवार को दोपहर अपने बेटे गोपाल की शादीसमारोह से बापस कार नम्बर डी एल 3 सी एएन/ 2009 से वापस घर लौट रहे थे। तभी मार्ग में दलेलगंज के निकट तांगे को बचाने केचक्कर में कार पेड़ से टकरा गई। जिसमे जनपद कासगंज थाना सिकंदरपुरवैस के ग्राम इंद्रासपुर निवासी चालक वीरपाल पुत्र नेकसे की मौत हो गयी। पूजा पत्नी गोपाल थाना नबावगंज के ग्राम सिरौली नवादा निवासी धनपाल सिंह की पुत्री है। जिसके हाथो की मेंहदी अभी सुखी नही है।
इससे पहले अस्पताल पहुच गई। घटना में अमर सिंह, गोपाल व गोपाल की 21 वर्षीय पत्नी पूजा, थाना सिकंदरपुरवैस के ग्राम जसनपुर निवासी राहुल पुत्र शिवकुमार तथा शाहजहाँपुर थाना मिर्जापुर के ग्राम अरियारा निवासी समरजीत पुत्र ब्रजपाल घायल हो गए। मृत डाइवर गोपाल का रिस्तेदार था। सभी घायलों को कायमगंज के सीएचसी में भर्ती कराया गया।जब कि नव दम्पति व रिस्तेदार घायल हो गये।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]