हाथी हुआ पस्त, साइकिल ने भरा फर्राटा, कमल मुरझाया

0
170

फर्रुखाबादः विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सत्तारूढ़ दल बहुजन समाज पार्टी का जनपद से सफाया कर दिया। हासिये पर पड़ी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने जनपद की चार में से तीन सीटों पर कब्जा जमा लिया है। शेष बची एक मात्र सदर विधानसभा क्षेत्र पर पूर्व सपा विधायक विजय सिंह इस बार निर्दलीय लड़कर चुनाव जीत गये। भाजपा व कांग्रेस को जनपद में एक भी सीट नहीं मिली है।

[adrotate banner="3"]

विगत विधानसभा में जहां जनपद की चार में से तीन विधानसभा क्षेत्रों में जिस बसपा का कब्जा था, उसका अब इस चुनाव में जनपद से सफाया हो गया है। वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने तीन विधानसभा क्षेत्रों पर कब्जा जमा लिया है। यहां तक कि कायमगंज सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में भी सपा ने परचम लहराया और यहां पर उसका प्रत्याशी ने सर्वाधिक 21838 मतों के अंतर से जीत का रिकार्ड दर्ज किया है।

वहीं भाजपा व कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दलों का जनपद में सफाया हो गया है। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद तक की जमानत जब्त हो गयी। भाजपा सरकारों में ऊर्जा मंत्री रहे ब्रहृमदत्त द्विवेदी व श्रम कल्याण मंत्री रहीं उनकी पत्नी प्रभा द्विवेदी के पुत्र मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी सहित भाजपा के भी चारो प्रत्याशी हार गये।

[adrotate banner="2"]