फर्रुखाबाद:(राजेपुर) गिट्टी भरकर जा रहे डम्पर से रोडबेज की भिडंत हो गयी| जिसमे तकरीबन एक दर्जन सबारियाँ जख्मी हो गयी| जिसमे से गम्भीर रूप से जख्मी दस सबारियो को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
थाना क्षेत्र के इटावा-बरेली हांई-वे पर ग्राम महमदपुर के निकट बरेली डिपो की बस फर्रुखाबाद सबारियाँ लेकर आ रही थी| उसी दौरान सामने से गिट्टी लादकर शहजहाँपुर जा रहे तेज रफ्तार डम्पर से रोडबेज की आमने-सामने की भिडंत हो गयी| जिसमे बस चालक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, ट्रक चालक रामचरन उर्फ़ नन्ना पुत्र पहलवान निवासी झांसी के साथ ही में बस पर सबार 70 वर्षीय रामेश्वर सिंह निवासी खेडा बहादुर जलालाबाद,55 वर्षीय मुसीर हसन ,36 वर्षीय अंजान पुत्र इसरार, 24 वर्षीय सलमान पुत्र अलेहसन, धीरू पूत्र गुलवीर निवासी इतौरा जलालाबाद,38 वर्षीय इरफान पुत्र इकबाल, 15 वर्षीय अनूप पुत्र जयराम आदि लगभग एक दर्जन घायल हो गये|
घटना की सूचना मिलने पर घायलों को मौके से डायल 100 व 108 की कई गाड़ियों से लोहिया अस्पताल भेजा गया| घटना होने से हांई-वे पर जाम लग गया| सूचना पर सीओ अमृतपुर मौके पर आ गये| पुलिस ने कड़ी मसक्कत के बाद जाम खुलवाया|
हाई-वे पर डम्पर व रोडबेज में भिडंत, एक दर्जन जख्मी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


