हाई-वे जाम करनें में 35 के खिलाफ एफआईआर

0
120

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते दिन साइकिल सबार की ट्रक की टक्कर से मौत हो गयी थी| जिससे आक्रोशित ग्रामीणों नें हाई-वे जाम कर दिया था| पुलिस नें हाई-वे जाम करनें के 35 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर निवासी 18 वर्षीय हरिओम की पार्सल ट्रक से टक्कर से मौत हो गयी थी| आक्रोशित परिजनों नें जैनापुर के पास इटावा-बरेली हाई-वे जाम कर दिया था | पुलिस नें जाम लगाने वाले गोलू सिंह पुत्र सतीश, पप्पू पुत्र कलक्टर, शिव सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह पुत्र यदुनाथ सिंह, बबलू पुत्र राम नरेश, रामकुमार पुत्र सहदेव, सोनू पुत्र ऊधन, धीरू पुत्र जानकी, दयाराम पुत्र भगवंत, धर्मेन्द्र के साथ ही 20 से 25 व्यक्ति अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 149, 504, 353, 283, 341 के तहत मुकदमा दर्ज कराया | थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सरोज नें बताया कि मुकदमा पंजीकृत किया गया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]