हाई-टेंशन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

0
119

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को शाम लिटर के लिए सरिया डालने के दौरान ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर के जोरदार करंट लग गया| उसे लोहिया अस्पताल लाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया|
थाना राजेपुर के ग्राम पट्टी जसूपुर निवासी 30 वर्षीय अनिल कुशवाह अपने चाचा हुकुम कुशवाह के साथ कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मसेनी चौराहे के निकट निर्माणाधीन मकान में लेंटर डाल रहे थे| गुरुवार की शाम अचानक सरिया डालते समय ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में अनिल आ गया| जिससे वह गंभीर हो गया| उसे तत्काल लोहिया अस्पताल लाया गया| जहाँ अनिल को मृत घोषित कर दिया गया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]