हाईस्कूल में आशीष ने जिला टाप कर बढ़ाया गौरव

0
179

फर्रुखाबाद:हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर छात्र आशीष ने लड़को की भी लाज बचा ली| राजेंद्र सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल मोहम्मदाबाद के छात्र ने 93.83 प्रतिशत अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया|

[adrotate banner="3"]

इसके साथ ही साथ आदर्श भारतीय इंटर कालेज नगला घुरुआ कीछात्रा रश्मि ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दुसरे स्थान पर जगह बनायी| आरबीएमएचएसए खलवारा की शिवानी,श्री सरनाम सिंह इंटर कालेज मंझना की अक्षिता यादव,राजेंद्र सिंह पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल मोहम्मदाबाद के अश्वनी प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान बनाया| श्री पुरुषोत्तम सिंह इंटर कालेज राजेंद्र नगर की छात्रा साक्षी ने चौथा, आदर्श भारतीय इंटर कालेज नगला घुरुआ की नेहा व सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल श्याम नगर भोपतपट्टी की कोमल राजपूत पांचवें स्थान पर रहीं। श्री छविनाथ सिंह इंटर कालेज मोहम्मदाबाद के विशाल अर्नव कौशल छठे, राजेंद्र ¨सह पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल मोहम्मदाबाद की रितिका यादव व एसडी ग‌र्ल्स इंटर कालेज की तान्या सिंह ने सातवां स्थान पाया।

सीपी विद्या निकेतन कायमगंज के अमनदीप सक्सेना आठवां स्थान व श्री पुरुषोत्तम सिंह इंटर कालेज राजेंद्र नगर की श्वेता सागर को प्राप्त हुआ। सीपी विद्या निकेतन के ही विशाल कुमार नौवें स्थान पर रहे। दसवां स्थान श्री महिपाल सिंह इंटर कालेज बबना की तलत नाज व आरपी इंटर कालेज लोधी नगर नवाबगंज के आकाश शाक्य को मिला।

[adrotate banner="2"]