हाईटेंशन लाइन के करंट से युवक की मौत, परिजनों नें लगाया जाम

0
150

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को युवक अपनें मकान की निर्माणाधीन छत पर पानी डालने गया था| उसी समय ऊपर से निकली हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आनें से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| परिजनों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया| बाद में पुलिस के समझाने अपर बमुश्किल जाम खुल सका|
थाना मऊ क्षेत्र के ग्राम दीवान मुबारक उत्तर रामधाम कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय निगम शाक्य पुत्र राजवीर शाक्य बुधवार को सुबह घर की छत पर पानी डालने गया था, उसी दौरान ऊपर से निकली हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| निगम की मौत की खबर से कोहराम मच गया| गुस्साए परिजनो ने कायमगंज मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया| परिजनों नें बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया|
घटना की जानकारी होनें पर थानाध्यक्ष जेपी शर्मा फोर्स के साथ मौके पर आ गये और परिजनों को समझाया| परिजनों नें विधुत विभाग के खिलाफ तहरीर दी|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]