फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मौज मस्ती में हबाई फायर कर रहे पूर्व सैनिक को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया तथा राइफल व 13 कारतूस व खोखे कब्जे में लिए है| राइफल का लाइसेंस जम्मू कश्मीर से जारी किया गया है|
रविवार को मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला ढूईयां में एक व्यक्ति के द्वारा हवाई फायरिंग की सूचना पर दारोगा चंदीका प्रसाद मौके पर पंहुचे और फायरिंग करनें वाले युवक को पकड़ लिया| पूंछतांछ में उसने अपना नाम चन्द्रशेखर दीक्षित निवासी खैरबंद कुईयां बताया| मौके पर दो मिस कारतूस जमीन पर पड़े थे एक खोखा चेंबर में फंसा था| पेटी में लगे 13 कारतूस मिले| पूंछतांछ में पूर्व सैनिक चन्द्र शेखर ने बताया कि राइफल का लाइसेंस उसने जम्मू कश्मीर से बनवाया था और फायरिंग मौज मस्ती के लिए कर रहा था|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


