हवाई पट्टी के निकट भट्ठा मालिक के पुत्र को लूटा

0
97

LUUT 4फर्रुखाबाद:( मोहम्मदाबाद) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रोहिया निवासी भट्ठा मालिक साहब सिंह यादव के पुत्र अश्वनी यादव व उसके पुत्र लूट लिया| पुलिस ने घटना स्थल पंहुचकर जाँच की|

[adrotate banner="3"]

अश्वनी यादव गांव के दोस्त मोनू के साथ शनिवार शाम बाइक से हवाई पट्टी के निकट खेतों पर गया था। तभी एक संदिग्ध युवक भी टहलते हुए आया। उसके साथ पीछे हरे रंग की बाइक सवार दो युवक और आ गये| मोनू के पास आते ही बाइक सवार दोनों युवकों ने तमंचा तान दिया और सारे कपड़े उतारने को कहा। भयभीत अश्वनी व मोनू ने सारे कपड़े उतार दिये। अश्वनी ने जेबों में रखे 35 हजार रुपये, दो मोबाइल व मोनू ने भी अपने दोनों मोबाइल बदमाशों को दे दिये।जाते समय मोनू के सिर में तमंचे की बट मार दी।

कोतवाली प्रभारी रामजीवन यादव ने बताया कि सूचना पर एसआई राकेश शर्मा जांच करने मौके पर गये हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।

[adrotate banner="2"]