फर्रुखाबाद: शुक्रवार को बरौन स्थित जयपुरिया स्कूल में नये सत्र की शुरुआत हवन पूजन से की गयी। स्कूल के चेयरमैन सुशील कुमार कुश्वाहा ने परिवार सहित कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ ने भी भजन गायन व पूजा में भाग लिया।
देश की प्रतिष्ठित स्कूल श्रंख्ला जयपुरिया की बरौन में इसी सत्र से प्रारंभ शाखा में शुक्रवार को सत्र की शुरुआत हवन व पूजन से की गयी। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण को सुरुचिपूर्ण ढंग से सजाया गया था। हवन पूजन में स्कूल के चेयरमैन सुशील कुमार कुशवाहा सपरिवार सम्मिलित हुए। पं. रामदत्त शास्त्री ने पूजा संपन्न करायी। स्कूल की प्रिसिपल कल्यानी नाथ ने भी हवन में भाग लिया। स्कूल के संगीत अध्यापक हिमांशु ने भजन गा कर सबकों मंत्रमुग्ध कर दिया। पूजा के दौरान विद्यालय की सफलता की भी कामना की गयी।


