पुरानी रंजिश में दोस्‍त की बारात में गये युवक को गोली मारी

0
100

फर्रुखाबाद: कायमगंज के ग्राम बेनी नगला में विगत रात्रि जनपद एटा के अमरौली निवासी पप्‍पू की बारात आयी थी। पप्‍पू का दोस्‍त रामवीर सिंह निवासी हंसापुरगौराई भी बारात में शामिल होने आया था। इसी बारात में किसी बात पर विवाद होने पर महेश ने रामवीर के गोली मार दी। रामवीर को लोहिया अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। रामवीर के परिजनों ने बताया कि महेश से रामवीर की पुरानी दुश्‍मनी है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]