हवन पूजन के साथ चीनी मिल के नए पेराई सत्र का शुभारंभ

0
211

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) दि किसान सहकारी चीनी मिल लि. में शनिवार से हवन पूजन के साथ 50 वें पेराई सत्र का शुभारम्भ हुआ। जिलाधिकारी डा.वीके सिंह, विधायक डा. सुरभि के साथ चीनी मिल उपाध्यक्ष जय गंगवार नें फीता काटकर व हबन पूजन कर पेराई सत्र का श्रीगणेश किया|

कायमगंज के सहकारी चीनी मिल में शनिवार को डीएम डा. वीके सिंह व विधायक डा. सुरभि नें बटन दबाकर गन्ना डालकर चेन को चालू किया। चेन चलते ही हूटर की आवाज ने मिल चालू होने का संकेत दिया। सभी नें हवन में आहुतियां दीं। चीनी मिल प्रधान प्रबन्धक कुलदीप सिंह नें जेएनआई को बताया कि विगत वर्ष 13 लाख कुंतल पेराई हुई थी | इस साल 16 लाख कुंतल पेराई का लक्ष्य रखा गया है|


[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]