हर आशा और ऐनम के हाथ में आ गया सरकारी मोबाइल फोन

0
180

asha mobileलखनऊ; मुख्यमंत्री ने रविवार को आशा, एएनएम व प्रभारी चिकित्साधिकारियों को मोबाइल फोन व सिम कार्ड वितरित किया गया। प्रदेश में सभी 1,44,215 आशा, एएनएम व प्रभारी चिकित्साधिकारियों को मोबाइल व सिम दिए जाएंगे। इसके जरिये आशा व एएनएम की पहुंच घर-घर तक बढ़ाने की मंशा है। हर माह इन्हें 99 रुपये का टॉक टाइम भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में स्मार्ट फोन भी दिए जाएंगे।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
अस्पतालों में 7012 बेड बढ़ जाएंगे
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रवीर कुमार ने कहा कि 114 नई योजनाओं का शिलान्यास हुआ है उससे 6452 बेड और बढ़ जाएंगे। जबकि 49 योजनाओं का लोकार्पण हुआ है उससे भी 560 बेड बढ़ जाएंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं के संसाधनों में यह ऐतिहासिक बढ़ोतरी है। इस मौके पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी, नितिन अग्रवाल, मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
[bannergarden id=”11″]
[bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]