हर्ष फायरिंग मे तमंचा लोड करते समय चली गोली से मासूम की मौत

0
115

1फर्रूखाबादः प्रशासन के तमाम प्रयासो के बाद भी हर्ष फायरिंग मे लगाम नही लग पा रही है। जिससे आये दिन बारातियो के घायल होने कि सूचनायें मिडिया मे आती रहती है। शुक्रवार को भी एक मासूम हर्ष फायरिंग मे गोली लगने से घायल हो गया जिसके बाद उसे शहर के एक प्राइवेट नर्सिग होम मे भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोतावबहादुरपुर की है। जहां जलालुदीन के साले अली खां के पुत्र गुलफाम की शादी थी। मामा के पुत्र कि शादी मे जलालुदीन का 10 वर्षीय पुत्र मौजूदीन भी गया था। तभी अचानक शादी समारोह मे किसी रिश्तेदार ने तमंचा लोड फायर करना चाहा तो गोली मौके पर मौजूद मासूम मौजूदीन के पेट मे लग गयी। गोली लगने से समारोह मे अफरा तफरी मच गयी। घायल को लेकर परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे जहां हालत गम्भीर होने पर उसे रिफर कर दिया गया। शहर के एक निजी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान बालक की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल रूम सिंह यादव फोर्स के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचे और मामले के सम्बन्ध मे पूछतांछ की।

[adrotate banner="3"]

 

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]