हर्ष फायरिंग में मासूम को गोली मारने के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

0
105

1फर्रूखाबादः हर्ष फायरिंग में मासूम की मौत के बाद हरकत में आयी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोतावबहादुरपुर की है। जहां जलालुदीन के साले अली खां के पुत्र गुलफाम की शादी थी। मामा के पुत्र कि शादी मे जलालुदीन का 10 वर्षीय पुत्र मौजूदीन भी गया था। तभी अचानक शादी समारोह मे किसी रिश्तेदार ने तमंचा लोड फायर करना चाहा तो गोली मौके पर मौजूद मासूम मौजूदीन के पेट मे लग गयी। गोली लगने से समारोह मे अफरा तफरी मच गयी। घायल को लेकर परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे जहां हालत गम्भीर होने पर उसे रिफर कर दिया गया था। जहां उसकी मौत हो गयी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को शहर कोतवाली में तहरीर दी गयी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

 

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]