हर्ष फायरिंग में भैंस घायल

0
147

fairingफर्रुखाबाद (कम्पिल): हर्ष फायरिंग रुकने का मान नहीं ले रही है| शान के लिए लोग बन्दूक, तमंचे और रायफलो से दनादन फायर कर रहे है| घर घर रोका जाना भी पुलिस का लिए सम्भव नहीं| युवक की वरीक्षा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग के विरोध में दो पक्ष असलहे लेकर आमने-सामने आ गये। दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलियां चलीं। गोली लगने से पड़ोसी ग्रामीण की भैंस घायल हो गई। इससे गांव में दहशत फैल गई।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
क्षेत्र के गांव बौरा बंगश नगर निवासी उदयवीर व रामनरेश के बीच हत्या की रंजिश को लेकर तनातनी चल रही है। मंगलवार को उदयवीर के पुत्र मुखिया की वरीक्षा को कन्या पक्ष के लोग आये थे। वरीक्षा के दौरान परिजन व रिश्तेदार खुशी में फायरिंग करने लगे। रामनरेश पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। कन्या पक्ष के लोगों के जाने के बाद दोनों पक्ष रात को फिर भिड़ गये। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई। गोली लगने से पड़ोसी सुबोध की भैंस घायल हो गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव के लोग सहम गये। सूचना पर पहुंची पुलिस उदयवीर व रामनरेश को थाने ले आयी।

[adrotate banner="3"]

कार्यवाहक थानाध्यक्ष हरिओम शर्मा ने बताया कि सुबोध की तहरीर पर उदयवीर के पुत्र बबलू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। हर्ष फायरिंग की सूचना नहीं है। जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।

[adrotate banner="2"]