हर्ष फायरिंग में पांच घायल, आरोपी की बंदूक जब्त

0
154

FARRUKHABAD : पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार के सख्त निर्देश के बावजूद भी हर्ष फायरिंग में आखिर पांच लोग जख्मी हो ही गये। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए आरोपी की बंदूक जब्त कर ली और उसकेखिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।

[adrotate banner="3"]

harsh fairring[bannergarden id=”8″]

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरहपुर निवासी रामपाल की पुत्री की सोमवार को बारात आयी थी। द्वारचार पर फिल्मी धुनों पर तराने बज रहे थे। काफी लोग मूड़ में भी थे। तभी शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा निवासी उमेश पुत्र सोमवरन ने एसपी के फरमान की अवहेलना करते हुए नशे की हालत में हर्ष फायरिंग कर दी। बंदूक से निकली गोली से बारात का आनंद ले रहे यतेन्द्र पुत्र सियाराम, रघुवर पुत्र मुन्नालाल निवासी कैंचिया, लुखड़पुरा के हरजेश पुत्र रामसनेही, भरहपुर के रामतीर्थ पुत्र चिरौंजीलाल, आधार सिंह पुत्र जगराम घायल हो गये। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। कुछ समय बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी। उधर पुलिस ने घटना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए आरोपी उमेश की लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली और उसके खिलाफ बगैर आदेश के शादी समारोह में फायरिंग करने के मामले में मुकदमा पंजीकृतत कर लिया।

[bannergarden id=”11″]

इस सम्बंध में फतेहगढ़ कोतवाल जितेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी उमेश के लाइसेंस के निलंबन की कार्यवाही की जा रही है। उमेश को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

[adrotate banner="2"]