हर्ष फायरिंग में पूर्व प्रधान के पुत्र सहित दो घायल

0
131

GOLIफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम आजादनगर भटपुरा निवासी राजू पंखिया की पुत्री के विवाह में हुई हर्ष फायरिंग में हुई रिवाल्वर की झीनाझपटी से एक हो गोली ने दो लोगो को जख्मी कर दिया| पुलिस को घटना की सूचना नही दी गयी|

[adrotate banner="3"]

राजू पंखिया पुत्री की रविवार को गाँव के ही गफूर ठेकेदार के घर से बारात आनी थी| शाम को निकाह आदि की रस्म के समय ग्राम प्रधान के भाई फारुख ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से दो फायर किये| तभी राजू ने उससे फायर करने के लिये रिवाल्वर मांगी| फारुख ने रिवाल्वर देने से मना कर दिया| तभी दोनों में रिवाल्वर को लेकर झीना झपटी होने लगी|

जिसके बाद अचानक गोली चल गयी| जिससे एक ही गोली मौके पर खड़े शरीफ के कंधे को पार करती हुई उनके पास खड़े बहोरनपुर टप्पा हबेली निवासी पूर्व प्रधान क्व पुत्र गोविन्द के भी जा लगी| तभी हडकंप मच गया| दोनों घायलों को परिजन लेकर उपचार के लिये चले गये | थानाध्यक्ष अजय चौहान ने बताया की उन्हें घटना की कोई जानकारी नही है| दोनों घायलों को कंहा ले जाया गया है यह भी अभी पुलिस को नही पता है|

[adrotate banner="2"]