हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक की मौत

0
154

फर्रुखाबाद: थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम दुबरी निवासी 35 वर्षीय परमबीर पुत्र बहोरन सिंह चौहान की बीती रात हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुबरी निवासी मुकेश के पुत्र राजाबाबू का बीती रात तिलकोत्सव कार्यक्रम था। जिसमें अच्छी खासी भीड़ थी। मुकेश के पड़ोस में रहने वाले परमबीर भी कार्यक्रम में शरीक होने पहुंचा। रात तकरीबन 12 बजे दावत का कार्यक्रम लगभग समाप्ति की ओर था। तभी गांव के ही निवासी पप्पू उर्फ आनंद पाल पुत्र जोगराज जोकि नशे में धुत्त था ने अपने देशी तमंचे से फायर झोंक दिया।

फायर सीधा सामने बैठे परमबीर के सिर में लगा। जिससे परमबीर की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। परमबीर के गोली लगने की खबर फैलते ही खुशी का माहौल गम में बदल गया। परमबीर की मां रामबेटी का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजन उसे रात में ही लेकर लोहिया अस्पताल आये। आज सुबह रेलवे रोड चौकी इंचार्ज सूर्यराम वर्मा ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम  के लिए भिजवाया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोली चलने का कारण कुछ पुरानी रंजिश माना जा रहा है। लेकिन मृतक के परिवार वाले खबर लिखे जाने तक मीडिया से कटते नजर आये। आरोपी के बारे में जानकारी मांगने पर मीडिया के साथ मृतक के परिजनों की नोकझोंक भी हो गयी।

[adrotate banner="2"]