फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) डॉ० भीमराव अंबेडकर की 130 वीं जयंती पर बीजेपी द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों एवं बूथों पर समरसता दिवस कार्यक्रम आयोजित हुए।
फतेहगढ़ मंडल के अंतर्गत मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता के नेतृत्व में जेएनवी तिराहे स्थित बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती संगठन एवं पार्टी द्वारा पूरे जनपद में धूमधाम से मनाई जा रही है बाबासाहेब ने आजादी की लड़ाई में ना सिर्फ एक अहम भूमिका निभाई बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए संविधान निर्माण की भी जिम्मेदारी उठाई|
भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा बाबा साहेब के जिन्होनें उनके नाम पर राजनीति की उन्होंने समाज में वैमनस्यता पैदा करने का कार्य किया| अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा अंबेडकर ने कमजोर वर्ग के लोगों की आवाज बनने का कार्य किया।
जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ० भूदेव सिंह राजपूत, नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, जिला महामंत्री डीएस राठौर, सुनील कुमार रावत, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, फतेहगढ़ नगर महामंत्री शिवम दुबे आदि रहे।
हमेशा कमजोर वर्ग की आबाज बनें डॉ० अम्बेडकर
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


