हबस की आग नही बुझी तो रोशनी को जिंदा जलाया

0
146

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) बेटी बचाओ की बात कहने वाली योगी व मोदी सरकार में महिलायें कितनी सुरक्षित है इसका फिर के ताजा मामला सामने आया| जिसने नारी सुरक्षा की बात करने वाले पूरे सिस्टम को ही हिलाकर रख दिया है| किशोरी के साथ बलात्कार करने के प्रयास में असफल आरोपी ने आक्रोशित होकर उसे कैरोसिन डालकर जिंदा जला दिया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पीड़िता की माँ की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम पंजूखिरिया निवासी रन्नो देवी पत्नी महेन्द्र पाल ने थाने में दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है कि बीते 27 अप्रैल को वह अपने पति महेन्द्र के साथ सौरिख एक विवाह समारोह में शामिल होने गये थे| वही उनका पुत्र अनिल व पुत्र बधू शशि के साथ कोठी दवाई लेने चले गये| घर पर उनकी16 वर्षीय पुत्री रोशनी घर पर थी| मौका देखकर कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम खिमसेपुर निवासी कुलदीप उसके घर के दाखिल हो गया| उसने घर में अकेली रोशनी को दुष्कर्म की इरादे से दबोच लिया|
लेकिन अपनी इज्जत की खातिर रोशनी ने उसका जमकर विरोध किया| लेकिन बहुत जादा देर तक वह आरोपी कुलदीप के सामने विरोध नही कर सकी| आरोपी ने दुष्कर्म में असफल होने पर उसके ही घर में रखा केरोसिन उड़ाकर रोशनी के ऊपर डाल दिया| जिसके बाद उसको आग के हवाले कर दिया | अपने नापाक मंसूबो को अंजाम दे आरोपी कुलदीप मौके से फरार हो गया|
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नही दी| वल्कि उपचार कराया| पैसे के आभाव में परिजन उसे घर वापस ले आये| घर पर ही अब वह अब मौत आने का इंतजार कर रही है|
प्रभारी निरीक्षक वीरपाल तोमर ने बताया की मुकदमा दर्ज हो गया है आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]