हनुमान जी की मूर्ति जलाने के मामले में विकास मंच उग्र

0
106

hanumanफरर्रूखाबाद: बीते दिन मोहम्मदाबाद क्षेत्र के में चौराहे के निकट स्थित हनुमान जी की प्रतिमा में आग लगने के मामले में कोई कार्यवाही ना होने पर फर्रुखाबाद विकास मंच ने कड़ा विरोध दर्ज किया है|

[adrotate banner="3"]

संगठन के नगरव अध्यक्ष राहुल जैन के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलने पंहुचे अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौपा| मंच ने मांग की है की प्रतिमा जलाने वाले पर आज तक कोई कार्यवाही नही की गयी है| कोतवाल मोहम्दाबाद इस प्रकरण को दबाना चाहते है| मूर्ति जलने से पुरे हिन्दू समाज की भावनाए आहत हुई है| संगठन ने मांग की है की जल्द ही इस मुद्दे पर कार्यवाही नही हुई तो संगठन आंदोलन करेगा|

इस दौरान इशांत साध, विजय मिश्रा, अनुज पाण्डेय, रवि राज, रवि श्रीवास्तव, अमर पाल अभिजीत तिवारी व अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]