हद हो गयी? सीडीओ फर्रुखाबाद का सीयूजी फ़ोन न० फतेहपुर सीडीओ ले गए?

0
119

फर्रुखाबाद: जनता के साथ मजाक करने की भी एक हद्द होती है| जनता के पैसे से जनता की सुविधा के लिए सरकारी खर्चो का दुरूपयोग किस प्रकार सरकारी नौकरशाह करता है इसका एक नमूना देखिये| दो माह पहले चंद दिनों के लिए फर्रुखाबाद में सीडीओ पद पर आये महेंद्र कुमार अपना जुगाड़ लगाकर तबादला फतेहपुर करा ले गए| और वहां तैनात सीडीओ फर्रुखाबाद आ गए| मगर जाते जाते महेंद्र कुमार फर्रुखाबाद सीडीओ नाम से आवंटित सरकारी सीयूजी फ़ोन की सिम भी फतेहपुर ले गए| अब आम जनता जो फर्रुखाबाद सीडीओ को अपनी समस्या बताना चाहे तो 9454464981 नंबर लगाते ही सी डी ओ फतेहपुर महेंद्र कुमार बोलते है रांग नंबर| बुधवार जब इस फ़ोन पर बात की गयी तो उन्होंने बताया कि ये नंबर उनके पास फतेहपुर में है| उनसे जब पुछा गया कि क्या सरकार ने नंबर बदल दिया है क्या तो उनके पास इस बात का जबाब कोई नहीं था बोले गलती हो गयी| महेंद्र कुमार ने राज खोलते हुए ये भी बताया कि जो साहब आजकल फर्रुखाबाद के सीडीओ है वो फतेहपुर सीडीओ पद से गए है और फतेहपुर का नंबर फर्रुखाबाद साथ ले गए हैं|

[adrotate banner="3"]

अब समझे कि ये प्रशसनिक अधिकारी कितने जिम्मेदार है| इन्टरनेट से लेकर हर जगह पुराना यानि सही नंबर लिखा है, बाढ़ का समय है, जिलाधिकारी चिंतित है कि बाढ़ में ग्रामीण जनता को कोई परेशानी न हो| मगर अचानक कोई मुसीबत आये तो फर्रुखाबाद की जनता कहाँ फ़ोन करेगी- फतेहपुर| ये तो वही बात हुई न नंबर रखो न कोई प्रॉब्लम पता लगेगी सब कुछ सरकार को गुड गुड बता देंगे| जनता मरती है तो मरे इनकी बला से| ये है इनकी बाढ़ राहत की फर्जी तैयारी| वो भी तब फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी स्वास्थ्य कारणों से बाहर निकलने से मजबूर है और इस स्थिति स्थिति को देखते अधिनस्थो को कुछ ज्यादा ही संजीदा होना चाहिए|

बात दो पैसे की सिम की नहीं है, बात तो ये है ये नंबर कितना महत्वपूर्ण है| इससे किसी को एन वक़्त पर सहायता पंहुचा कर जिन्दगी बचाई जा सकती है| मगर खबर लेने की इच्छा हो तब न| कुछ खास लोगो ने फतेहपुर से बताया कि साहब जो फर्रुखाबाद में है उनके फतेहपुर में काफी अच्छे सम्बन्ध बन गए थे शायद साहब इसीलिए ले गए हो ताकि फर्रुखाबाद पहुच कर भी फतेहपुर से हिसाब किताब बना रहे? अब ये हिसाब किताब कौन सा है वो ही जाने| फिलहाल हमें तो वर्तमान फर्रुखाबाद सी डी ओ का एक नंबर मिल गया है जरुरत पड़े तो जनता इस 9415330500 नंबर पर बात कर सकती है बशर्ते उठ जाए, क्यूंकि ये सीयूजी नंबर नहीं है| अपना तो उठता है|

[adrotate banner="2"]