हथियारबंद समर्थकों के साथ सपा जिलाध्यक्ष ने फिर नुचवाये होर्डिंग

0
118

FARRUKHABAD : रविवार को होर्डिंग नुचवाये जाने पर सपा नेताओं से के विवाद के बाद सोमवार को भी सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने अपना अभियान जारी रखा। अभियान के दौरान उनके साथ हथियारबंद समर्थक भी नजर आये।
poster
[bannergarden id=”8″]
विदित है कि सपा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में रविवार को राजकुमार सिंह राठौर ने आवास विकास तिराहे से फतेहगढ़ के बीच बैनर उतरवाये थे। जिसको लेकर उनका सपा नेता चन्नू यादव व जग्गू यादव से विवाद हो गया था। इस सम्बंध में दोनो ओर से जबाबी तहरीर दी गयी। वहीं सोमवार को भी शाम होते ही सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर अपने दर्जनों हथियारबंद समर्थकों के साथ मुख्य मार्ग पर अभियान जारी रखा।
poster.jpg2
[bannergarden id=”11″]
मुख्य मार्ग के किनारे लगे होर्डिंगों को जिलाध्यक्ष ने हथियारबंद समर्थकों के साथ नुचवा लिये। हालांकि इस दौरान सभी समर्थकों सहित जिलाध्यक्ष भी काफी चैकन्ने दिखायी दिये। आवास विकास से टाउनहाल तक होर्डिंग हटाओ अभियान चला। लालगेट तिराहे पर लगे होर्डिंग भी जिलाध्यक्ष द्वारा नुचवा दिये गये। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर के अलावा, जिला महासचिव समीर यादव, सपा नगर अध्यक्ष महताब खां, राजीव शाक्य, संतोष चैधरी, अंकुर राठौर आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]