हथगोला फटने से किशोर घायल

0
108

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद): कोतवाली मोहम्मदाबाद की चौकी मदनपुर के ग्राम कचपुरा निवासी सुरजीत सिंह यादव के 12 वर्षीय पुत्र कन्हैया हथगोला फटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

रविवार को लगभग डेढ़ बजे कन्हैया गांव के ही जगत सिंह के घर के पास खेल रहा था। तभी जगत सिंह की छत से फेंका गया हथ गोला कन्हैया के पास आकर गिरा। हथगोले के भयंकर विस्फोट से वहां खेल रहा कन्हैया गंभीर रूप से घायल हो गया। हथगोले की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना की तरफ दौड़ पड़े। घटना स्थल पर आकर देखा तो कन्हैया गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था।
कन्हैया के पिता सुरजीत सिंह यादव को सूचना दी गयी। परिजनों ने आनन फानन में किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया।

[adrotate banner="2"]