हत्या में प्रयुक्त टकोरा बरामद, भाई का हत्यारा गया जेल

0
133

फर्रुखाबाद: बीते दिन थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के बीबीगंज निवासी सिकंदर शाक्य की उसके सगे भाई अशोक ने मामूली विवाद में टकोरा से काटकर हत्या कर दी थी। जिसे पुलिस ने आज अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

[adrotate banner="3"]

विदित हो कि सिकंदर के छोटे भाई अशोक के आपसी विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया था। विवाद बढ़ने पर अशोक ने टकोरा मारकर सिकंदर को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जहां उपचार के लिए ले जाते समय मार्ग में सिकंदर की मौत हो गयी। सिकंदर की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने अशोक को हिरासत में ले लिया था और कड़ाई से पूछताछ की। जिस पर उसने टकोरे से सिकंदर पर वार करने की बात को कबूला था। लेकिन पुलिस जब उससे टकोरे के बारे में पूछा तो उसने टकोरे को देने में आनाकानी की। कह दिया था कि मुझे नहीं पता कि टकोरा कहा है। मैने यहीं खेतों में फेंक दिया था। घटना स्थल के आस पास काफी दूर-दूर तक करौंदे के बाग में जिसमें पुलिस ने बीते दिन काफी पसीना बहाया लेकिन टकोरा हाथ नहीं लगा। आज अशोक की निशानदेही पर पुलिस ने टकोरा बरामद कर लिया और मृतक के परिजनों की तरफ से दी गयी तहरीर के आधार पर आरोपी अशोक पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

एसओ मऊदरवाजा हरपाल सिंह यादव ने बताया कि आरोपी अशोक ने ही टकोरे से हमला बोलकर सिकंदर की हत्या की है। एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

[adrotate banner="2"]