हत्या में तीन सगे भाईयों सहित पांच पर मुकदमा

0
241

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) युवक की लाठियों से पीटकर हत्या किये जाने के मामले में पुलिस नें मृतक के भाई की तहरीर पर तीन सगे भाईयों सहित पांच के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नकटापुर निवासी नेत्रपाल पुत्र राजा राम के भाई सत्यपाल की बीती देर शाम लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गयी थी| नेत्रपाल की तहरीर पर पुलिस नें सत्यपाल की हत्या में गाँव के ही संजीब, कुलदीप, कमल प्रताप पुत्र रामनिवास, शेर सिंह पुत्र दयाराम व भूरे पुत्र महिपाल के खिलाफ रंजिश में हत्या को अंजाम देनें के मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी है| घटना के समय ही भीड़ ने एक आरोपी संजीब पुत्र रामनिवास को भीड़ नें पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई भी कर दी| वह फिलहाल सीएचसी में भर्ती है| पुलिस कई बार आरोपियों के घर दबिश मार चुकी है लेकिन आरोपियों के घरों पर ताले लटक रहें है | कोतवाल मनोज भाटी नें बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है| फिलहाल आरोपी फरार हैं |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]