हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज करने को टरका रही पुलिस

FARRUKHABAD : बीते 28 मई की रात में हुई नबावगंज निवासी अफसार अली की हत्या के मामले में अभी तक पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस अभी भी मृतक के भाई सलमान पुत्र कमर हसन निवासी तिराहा अलीगंज रोड नबावगंज को टरका रही है। बुधवार को सलमान ने पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार से मिलकर हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगायी है।

grameen[bannergarden id=”8″]

सलमान द्वारा एसपी को दिये गये पत्र में कहा गया है कि उसके भाई अफसार अली की हत्या बीते 28 मई की रात में कर दी गयी थी। हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। लेकिन बाद में गवाहों ने गौतम सिंह पुत्र जहान सिंह, सत्येन्द्र सिंह पुत्र गौतम सिंह निवासीगण तिराहा अलीगंज रोड नबावगंज व रामलडैते व उसका एक लड़के का नाम बताया। तब यह बात उसने थाना नबावगंज पुलिस को बतायी। लेकिन थाने में उसकी कोई सुनवाई नहीं की गयी और न ही गवाहों के सशपथ वयान लिये गये। पीड़ित सलमान ने नामजद रिपोर्ट दर्ज करावाने के लिए पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार से गुहार लगायी है।

[bannergarden id=”11″]