हत्या कर शव मक्के के खेत में फेंका, क्षेत्र में सनसनी

0
125

नबावगंज (फर्रुखाबाद): थाना नबावगंज क्षेत्र के ग्राम जसमापुर निवासी उदयबीर के मक्के के खेत में अज्ञात अवस्था में एक शव पड़ा होने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना स्थल पर भारी भीड़ एकत्र हो गयी। पुलिस को सूचना दी गयी है।

[adrotate banner="3"]

शुक्रवार को सुबह उदयबीर अपनी मक्का की रखवाली करने गया था। नीलगायों द्वारा मक्के के पेड़ कुछ ज्यादा तोड़ दिये जाने से उसे शक हुआ तो अंदर जाकर देखा। अंदर मक्के में एक अज्ञात अवस्था में क्षतिविक्षत अवस्था में पड़ा था। शव पड़े होने की सूचना पुलिस व अन्य लोगों को दी तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। शव के चेहरे पर पहचान छुपाने के लिए तेजाब डाला गया है। शव लगभग 45 साल का लग रहा है। व्यक्ति आसमानी कलर की शर्ट व स्लेटी कलर की पेंट पहने है।
व्यक्ति के गले में सफेद अंगोछा बंधा है व सेन्डू बनियान पहने है। पैर में काली चप्पल प्लास्टिक की पहने है। तलाशी में जेब से 23 रुपये मिले हैं। जेब में 23 रुपये मिले। गले पर निशान है व तेजाब पड़ने से चेहरा बुरी तरह से खराब हो गया है। व्यक्ति को कहीं और से मारने के बाद डाला गया है।
मौके पर थानाध्यक्ष सदरे मिर्जा आलमवेग  व हलका इंचार्ज कायमसिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने जांच में पाया कि युवक हिन्दू जाति का है। फिलहाल शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

[adrotate banner="2"]