हत्‍या कर खेत में शव फेंके जाने से कंपिल क्षेत्र में सनसनी

0
139

कायमगंज: शुक्रवार को थाना कम्पिल क्षेत्र के गांव बरखेडा व करनपुर के बीच करबी के खेत में मिली लाश से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। लाश मिलने की सूचना पाकर कोतवाली आये लोगों ने शव की शिनाख्त पडोसी जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर के गांव बृजपुरा निवासी रामनरेश पुत्र जयराम सिंह के रूप में की है।

[adrotate banner="3"]

रामप्रकाश पुत्र बालकिशन निवासी करनपुर अपने करबी के खेत में अज्ञात शव पडा देखकर दंग रह गया। खेत में शव पडा होने की सूचना गांव वालों को दी। देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को 315 बोर के कारतूस का एक खाली खोखा तथा 100 रूपये और एक माचिस मिली। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी भगवान सिंह मोतला ने घटना स्थल का जायजा लिया।

 घटना स्थल को देखते हुए लोगों का मानना है कि म़ृतक को यहां लाकर गोली मारी गयी है। शव के हाथ पैरों में काफी चोटों के निशान थे। रामनरेश की हत्या सर में गोली लगने के कारण हुयी है। शव की शिनाख्त अलीगंज से आये लोगों ने पडोसी जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर के गांव बृजपुरा निवासी रामनरेश पुत्र जयराम सिंह के रूप में की है। पुलिस ने परिजनों को फोन द्वारा सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में भाई राजकुमार ने मृतक को अपने भाई के रूप में शिनाख्त की है।

 थाना कम्पिल पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकद्मा पंजीकृत कर लिया है।

[adrotate banner="2"]