हत्यारोपी के अपहरण की आशंका, मोटरसाईकिल और कपड़े बरामद

0
107

KIDNAPफर्रुखाबाद: शुक्रवार की शाम मोटरसाईकिल से घर जा रहे हत्यारोपी का अपहरण कर लिया गया है | शनिवार को गायव युवक के चाचा ने थाने में अपहरण की तहरीर दी है |
थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर निवासी वालिस्टर सिंह का 19 वर्षीय पुत्र नेत्रपाल मोटरसाईकिल से अपने फूफा मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम खुम्बरपुर से अपने घर आ रहा था | जंहा से वह जहानगंज स्थित अपने चाचा राजेंद्र की दुकान पर रुका अब्द में शाम तकरीवन चार बजे वह अपनी प्लेटिना मोटरसाईकिल से घर के लिए निकला लेकिन घर नही पंहुचा | सुबह जगन्नाथ पुर के निकट उसकी मोटरसाईकिल व खून से सनी शैर्ट वरामद हुई |

[adrotate banner="3"]

घटना की तहरीर पीड़ित नेत्रपाल के चाचा राजेंद्र ने थाना कमालगंज में दी है | पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है | नेत्रपाल बीते 17 अप्रेल को जेल से जमानत पर छुटा था | 6 अगस्त 2013 को 12 साल के कुलदीप पुत्र रामसेवक की हत्या कर दी गयी थी | जिसमे नेत्रपाल को मुख्य आरोपी बनाया गया था | परिवारी इसी रंजिश को घटना की वजह मान रही है |
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]