हजरत इमाम हुसैन की याद में मातम के साथ निकला ताजियों का जुलूस

0
176

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : हजरत इमाम हुसैन की याद में कमालगंज कस्बे में मातम पुरसी के साथ ताजिये निकालकर करबला में सुपुर्दे खाक किये गये। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से आकर ताजिये कमालगंज थाने के निकट इमाम चौक पर एकत्रित हुए। जहां से मुख्य मार्ग पर छड़ीबाजों के साथ में करतब दिखाते हुए व मातम पुरसी करते हुए व मर्शिये पढ़ते हुए मुख्य मार्ग पर गंगा गली चौराहे तक मातम किया।tajiya
गंगागली होते हुए ताजिया करबला में सुपुर्दे खाक किये गये। जिसमें ताजिया पंचायती नगला दाउद से, लोहिया नगर कमालगंज से पंचायती ताजिया, बजीर अहमद अंसारी का सुभाष नगर से, अहमद हुसैन का ताजिया मोहल्ला आजाद नगर से, सलीम ताले वालों का पालीवाल बाजार से ताजिया निकाला गया। शहीद शाह मिठाई वाली गली से ताजिया उठा। पंचायती ताजिया मोहल्ला किदवई नगर से, अब्दुल हक अंसारी मोहल्ला किदवई नगर से, शमशुल हक अंसारी व अब्दुल हक अंसारी ने ताजिया निकाला, मन्नती ताजिया अंसार का शास्त्री नगर से निकाला गया। जिसके बाद सभी ताजिया थाने के पास लाये गये। दिन में दो बजे छड़ी बाजों के साथ मातमपुरसी करते हुए चल दिये। दूर दराज से छड़ी बाजों ने आकर करतब दिखाये।matam

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
गांव गौसपुर से, नगला दाउद सरैया से, राजेपुर सरायमेदा से, गुरसहायगज से पार्टियों ने आकर छड़ीबाजों के करतब में भाग लिया। एसओ कमालगंज ने गुरुवार से ही हर ताजिये के साथ पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया। शुक्रवार को करबला में ताजिया सुपुर्दे खाक होने के बाद पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी को निभाया। मुख्य मार्ग दिन में 10 बजे से शाम 7 बजे तक बंद रखा गया। क्षेत्राधिकारी अमृतपुर व एसओ कमालगंज ने शांति व्यवस्था देखी।
ताजिया कमेटी के फखरुद्दीन, जमील अहमद, शकील अहमद, ग्रीश गुप्ता, बजीर अहमद अंसारी आदि की भी महती भूमिका रही। मातम करने वालों में कुरैशी मोहल्ले के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

[adrotate banner="2"]