हंडिया में एक बजे तक 35 प्रतिशत वोट पड़े

0
118

election handiaलखनऊ : हंडिया विधानसभा के उपचुनाव में पहले दो घंटे (सात से नौ बजे) में नौ प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सपा के विधायक महेश नारायण सिंह के निधन के बाद से रिक्त पड़ी इस सीट पर आज चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था में मतदान हो रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर आठ कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। पीएसी के 200 सिपाही और सिविल पुलिस के तीन हजार पुलिसकर्मी लगे हैं। पहले दो घंटे में मतदान शांतिपूर्ण रहा। ड्यूटी पर न पहुचने पर जिलाधिकारी ने ५० मतदान अधिकारिओ के विरुद्ध FIR के आदेश दिए है|

[adrotate banner="3"]

चुनावी मैदान में कुल 13 प्रत्याशी हैं। इनके भाग्य का फैसला सवा तीन लाख मतदाता करेंगे। गौरतलब है कि सपा विधायक महेश नारायण सिंह का दो महीने पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था। इसी वजह से उप चुनाव हो रहा है। चुनावी मैदान में कुल तेरह प्रत्याशी हैं।

[bannergarden id=”11″]
इसमें बसपा प्रत्याशी पंकज त्रिपाठी, कांग्रेस प्रत्याशी अमृत लाल बिंद, सपा प्रत्याशी प्रशांत कुमार सिंह, भाजपा प्रत्याशी विद्याकांत तिवारी, प्रगतिशील समाज पार्टी निष्ठादेव, परिवर्तन समाज पार्टी के प्रमेन्द्र कुमार, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के प्रत्याशी प्रेमचंद, अपना दल प्रत्याशी लालचंद्र, युवा विकास पार्टी के प्रत्याशी स्वतंत्र शुक्ल, ऑल इंडिया सिटीजन आजाद पार्टी के प्रत्याशी सुबाष चंद्र मिश्र व निर्दलीय प्रत्याशियों में दिनेश सिंह, राजकुमार गौड़ व सुनील हैं।

[bannergarden id=”8″]
हंडिया विधानसभा क्षेत्र में कुल तीन लाख 16 हजार मतदाता हैं। उप चुनाव को कुल 314 पोलिंग पार्टियां कराएंगी। कुल 206 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। सभी 350बूथों पर डिजिटल कैमरे लगाये गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी एक-एक डिजिटल कैमरा उपलब्ध कराये गए हैं। जोनल और सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों को पचास वीडियो कैमरे उपलब्ध कराये गए हैं। संवेदनशील गांवों में उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी हर दो घंटे में भ्रमण करते रहेंगे। इन सारी व्यवस्था के लिए डेढ़ हजार कर्मचारी लगाये गए हैं। करीब 350 केंद्रीय कर्मचारी माइक्रो आब्जर्वर के रूप में तैनात हैं। 25 अति संवेदनशील बूथों का वेब कास्टिंग के माध्यम से ऑन लाइन समीक्षा जिला मजिस्ट्रेट, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं भारत निर्वाचन आयोग मतदान प्रारंभ होने से मतदान समाप्त तक कर रहे हैं।

[adrotate banner="2"]