सड़क सुरक्षा सप्ताह समाप्त:काले शीशे की कारों व फर्जी हूटरो से सड़के गुलजार

0
110

ARTO DEVMANIफर्रुखाबाद: बीते एक सप्ताह से लोगो को वाहन चलाने को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा सड़क सुरक्षा सप्ताह शुक्रवार को समाप्त हो गया| लेकिन क्या जनता को जागरूक करने वाले अधिकारी खुद जागरूक हो पाये| कानून जनता को तो सीखना काफी आसान है | लेकिन उसको पालन करबाने की जिम्मेदारी भी क्या इन्ही अधिकारियो की है| क्या अधिकारी केबल कागजो में ही सभी अभियान चला रहे है| जनपद में और सब तो छोड़िये जब चार पहिया वाहनो पर काले शीशे लगाकर उनपर फर्जी तरीके से हूटर लगाया जाता है जो परिवहन के कानून के हिसाब से बिलकुल गलत है| लेकिन इसके बारे में कोई कुछ बोलने को तैयार नही है| क्यों कि ज्यादातर वाहन रसूक वालो के ही है|

[adrotate banner="3"]

सड़क पर पता ही नही चलता की मंत्री जा रहे है या अधिकारी या फिर केबल उनके चमचे| सड़क पर हूटरो ने तो जनता के सर में दर्द कर रखा है| यह भी तो पता नही चलता की काले शीशे की कार के अंदर आखिर क्या हो रहा है| लेकिन पूर्ण तरीके से काॅरकानूनी होने के बाद भी कोई इस पर कार्यवाही क्यों नही करता| जिससे इन गाड़ियों में अपराधी किस्म के लोग भी कभी कभी बड़ा अपराध करने के लिए इस्तेमाल कर रहे है| सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी देवमणि भारतीय ने सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरूआात की| उन्होंने सड़क पर चलकर लोगो को जागरूक करने के लिए वाहन लापरवाही से ना चलाने के लिए कुछ सुझाव लिखे पर्चे बांटे|

जिसमे यह भी लिखा गया था की काले शीशे लगी गाड़ी का प्रयोग ना करे| जब श्री देवमणि से पूंछा गया तो उन्होंने कहा की वाहनो से काले शीशे हटवाना पुलिस का काम है| पुलिस को चाहिए कि वह वाहनो से लाले शीशे व फर्जी उतार ले| यह मेरा काम नही है|

[adrotate banner="2"]