सड़क निर्माण की माप में मनमानी पर भड़के लोग

0
133

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को ओबर ब्रिज के किनारे सड़क बनानें के लिए पैमाइश में अनदेखी करनें पर लोग भड़क गये और पैमाइश बंद करा दी| स्थानीय बाशिंदो ने आरोप लगाया की एक भवन जो सड़क से मिला हुआ है उसे ना तो गिराया गया और ना ही वह पैमाइश की जद में आया| वहीं दूसरी तरफ अन्य लोगों के मकान आधे-आधे तोड़ दिये गये|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के नगला नैन स्थित तिराहे पर ओबर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है| ब्रिज के बेबर रोड़ के किनारे से भोलेपुर ओबर ब्रिज तक सड़क का निर्माण कार्य होना है| जिस पर काम चल रहा है| सड़क ब्रिज से लगभग 3.75 मीटर  लगभग ली जा रही है| लिहाजा ठेकेदार सड़क बनाने के लिए उसकी खुदाई पैमाइश कराकर करा रहा था| उसी समय स्थानीय बाशिंदों एकत्रित हो गये उन्होंने सड़क पैमाइश कार्य रुकबा दिया| स्थानीय बाशिंदों ने आरोप लगाया की उनके घर के सामने पैमाइश पूरी तरह से अबैध हो रही है| पैमाइश आगे जाकर अपना मानक बदल रही है| एक रसूकदार भवन स्वामी के घर के सामने सड़क को ब्रिज के नीचे से निकाला जा रहा है| जिससे रसूकदार व्यक्ति का मकान सुरक्षित है| फिलहाल लोगों ने सड़क निर्माण करनें पर आपत्ति की है|
पुराने मैटेरियल से बनायी जा रही नई सड़क
लोगों ने यह भी आरोप लगाया की की ओबर ब्रिज के किनारे से जो सड़क निर्माण कराया जा रहा है उसमे पुराने मैटेरियल का प्रयोग हो रहा है| लिहाजा नई सड़क में पुराने मैटेरियल के प्रयोग पर भी आपत्ति दर्ज करायी गयी|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]