सड़क में गड्ढे नहीं, गड्ढों में सड़क कहिए जनाब

0
130

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद)योगी सरकार के बनते ही प्रदेश में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान चला। योगी सरकार ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का खूब ढिढोरा पीटा। कहीं यह दावे पूरे हुए ओर कहीं कागजों में सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया गया। जनपद भी अधिकारियों के इस खेल से अछूता नहीं रहा। इटावा-बरेली हाईवे जर्जर हालत में है। सड़कों पर चलना सीधे मौत को दावत देना है। हालात यह है कि सड़कों के यह गड्ढे अब लोगों की जान लेने लगे है। दूसरी ओर, जिला प्रशासन व पीडब्ल्यूडी चैन की नींद सोए है तथा दुर्घटनाओं के बाद भी मकूदर्शक बने हुए है।
जिले में इटावा-बरेली हाई-वे आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग है। सपा सरकार ने इस रोड को बनाया था। इस हाई-वे की हालत दिनों-दिन खराब होती जा रही है। क्षेत्र के ग्राम पसनिंगपुर के सामने हाई-वे की हालत यह है की सड़क पर दर्जनों की संख्या में गड्डे है जिसमे बरसात का पानी भरा है| रोड की हालत यह है कि वह अनेक स्थानों पर गड्ढों में तब्दील हो गई है।जिससे आये दिन हादसे हो रहे है| गड्डे होने के कारण वाहन तेज गति से नही चल पा रहे है जिससे जाम लगा रहता है|
हाई-वे पर यह हाल होने के बाद भी अफसर योगी सरकार के फरमान को पलीता लगाने में लगे है| विरोधियों को मौका मिल रहा है| आम जनता की नजर में योगी सरकार का फरमान मखौल बना हुआ है| वही विभाग वजट ना होने का रोना रो रहा है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]