स्वास्थ्य संबिदा कर्मियों ने किया सरकार का तेरहबी संस्कार

0
108

anshn-snbidaफर्रुखाबाद: प्रदेश की सपा सरकार के खिलाफ सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य संबिदा कर्मियों ने शनिवार को सरकार की तेरनबी संस्कार का आयोजन किया| जिसमे बड़ी संख्या में संबिदा कर्मी मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]

6 सूत्रीय मांगो के लिये धरना प्रदर्शन में शनिवार को संबिदा कर्मी सरकार के खिलाफ नाखुश दिखाई दिये| स्वास्थ्य संबिदा कर्मियों ने मांगे ना माने जाते देख सरकार के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई का फैसला कर लिया है| इस दौरान धरना के तेरह दिन पूर्ण होने पर सभी ने तेरंहबी संस्कार का आयोजन किया गया| जिसमे कड़ी-चावल का भोज सभी ने खाया| जिसमे संगठन के सभी लोग ने हिस्सा लिया| शनिवार को डॉ० रूचि रानी पाण्डेय, डॉ० प्रभात त्रिपाठी, कु० कहह राज, मनीषा, अमित विक्रम, अमित कुमार व जसबंत यादव आदि क्रमिक अनशन पर रहे| आक्रोशित आशा बहुओं ने भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने में जुटी है| वह भी अपनी विभिन्य मांगो को उठा रही है|

इस दौरानअध्यक्ष डॉ० गौरव कुमार, नरेन्द्र मिश्रा, डॉ० गौरव वर्मा, डॉ० पंकज कटियार, अमित कटियार, डॉ० प्रभात त्रिपाठी, शाबिर हुसैन, आशा, मुन्नी देवी,आराधना, पूजा अवस्थी, दीपकान्त, अमित कटियार, शबीना आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]