स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों ने सरकार को दी चेतावनी

0
131

OLYMPUS DIGITAL CAMERA फर्रुखाबाद: यूपी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले दर्जनों संविदा कर्मी कलेक्ट्रेट पंहुचे| उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को विभिन्य मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा| कर्मियों ने सरकार को चेतावनी दी की यदि 12 मार्च तक उनकी मांगो पर विचार नही हुआ तो पूरे प्रदेश के कर्मी आन्दोलन करेगे|

[adrotate banner="3"]

शुक्रवार दोपहर संगठन के अध्यक्ष गौरव कुमार के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पंहुचे| जंहा उन्होंने ने अपनी विभिन्य मांगो को लेकर आवाज बुलंद की| संविदा कर्मियों ने कहा है की एनआरएचएम में कार्यरत उन कर्मियों को 10 लाख का दुर्घटना बीमा, राज्य स्वास्थ्य समिति से अनुमति के बगैर किसी भी कर्मचारियों की संविदा समाप्त ना की जाये| प्रत्येक वर्ष होने वाली नवीनीकरण की प्रक्रिया को भी समाप्त किया जाये आदि विभिन्य मांगो को लेकर ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया गया| जिसमे कहा गया की 12 मार्च तक उनकी मांगो पर विचार नही हुआ तो पूरे प्रदेश के कर्मी आन्दोलन करेगे|

इस दौरान महामंत्री अंकित दीक्षित, नरेन्द्र पाण्डेय, डॉ० पुनीत पाण्डेय, रुची, रानी पाण्डेय, आरती सैनी, नीलू, प्रन्जुल, अबधेश मिश्रा, सुनील शुक्ला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]