स्वास्थ्य मंत्री की नाक पर हावी हुई लोहिया अस्पताल की गंदगी

0
109

mntri-spaaफर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल के औचल निरीक्षण करने पंहुचे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं जन्तु उद्यान राज्य मंत्री अव्यवस्था देख खफा दिये| उन्होंने सीएमओ और सीएमएस को फटकर लगाने के साथ ही साथ हालात दुरुस्त करने के निर्देश दिये|lohiyaगुरुवार को दोपहर स्वास्थ्य मंत्री लोहिया अस्पताल के ओपीडी पंहुचे| जंहा से वह महिला वार्ड में भी गये और महिला मरीजो के हालचाल लिये| महिला मरीज रीना पत्नी संजू महमदपुर गढिया के पास फटा कंबल देख मंत्री का पारा चढ़ गया| रिया वेगम पत्नी मोहम्मद रिजवान ग्रानगंज फ़तेहगढ़, रूबी फातिमा पत्नी बबलू ,निवासी गढ़ी कोहना के पास कंबल ही नही था| पिंकी पत्नी रविन्द्र कुमार निवासी माडल शंकरपुर ने पास खुद का कंबल मिला| पिंकी ने मंत्री को बताया की अस्पताल से उन्हें फटा कम्बल मिला था जिस पर उन्होंने मौके पर महिला सीएमएस सरोज बाला को तलब कर लिया और कहा की वजट होने के बाद भी मरीजो को फटे कंबल क्यों दिये जा रहे है|

[adrotate banner="3"]

इसके बाद उन्हें जननी सुरक्षा केंद्र बंद मिला| महिला जनरल वार्ड संख्या पांच में जब मंत्री गये तो उन्होंने आ रही दुर्गन्ध से अपनी नाक बंद कर ली| उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा की इसमे तो स्वास्थ्य व्यक्ति भी बीमार पड़ जाये तो मरीजो का गंदगी में क्या हाल होता होगा| इसके बाद उन्होंने पानी की टंकी चेक की उसमे भी उन्हें गंदगी मिली| दवा वितरण केंद्र पर लक्ष्मी निवासी पांचाल घाट ने मंत्री दवा दिखाकर कहा की चिकित्सक ने खांसी की दवा बाहर मेडिकल से लिखी है जो 62 रुपये की लेकर आयी है| इस पर नाराजगी व्यक्त| सीएमओ राकेश कुमार, सीएमएस वीवी पुष्कर, जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता, जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे |

[adrotate banner="2"]