स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मुलायम सिंह एसजीपीजीआइ से घर लौटे

0
108

05_03_2015-05_up_02लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की तबीयत कल देर रात अचानक बिगड़ गई। संजय गांधी पीजीआइ में देर रात तक उनकी जांच चली। आराम महसूस होने पर सपा सुप्रीमो आज तड़के घर वापस लौट आए हैं।

[adrotate banner="3"]

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के के भर्ती होने की खबर फैलते ही वहां नेताओं का हुजूम लग गया है। देर रात तक वहां भीड़ बढऩे का सिलसिला जारी था। जहां पर मुलायम को भर्ती कराया गया वहां पर किसी को भी जाने नहीं जा रहा था। इस कारण लोगों का कौतुहल बढ़ता ही जा रहा था।

कल देर रात करीब 10:30 बजे सर्दी-जुकाम के बाद स्वाइन फ्लू की आशंका में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई लाया गया। करीब दो बजे तक उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। इसके बाद सब सामान्य होने पर सुबह करीब चार बजे उनको वापस घर भेज दिया गया।

[adrotate banner="2"]