स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती हेतु उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

0
103

फर्रुखाबाद: बहुउद्देश्यी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 71 पदों पर भर्ती होने के लिए सोमवार प्रातः फतेहगढ़ पीएचसी पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी।

[adrotate banner="3"]

मल्टी परिपस वर्कर के 71 पदों पर संविदा कर्मियों की भर्ती हेतु आवेदन मांगे गये थे। जिसके चलते प्रातः से ही फतेहगढ़ स्थित पीएचसी पर अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया। दोपहर होते होते स्वास्थ्य केन्द्र के बाहर सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। दूर दराज से आये अभ्यर्थियों ने बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदो ंके लिए साक्षात्कार दिया। भर्ती कार्यक्रम शाम तक प्रशासनिक अधिकारियों मुख्य चिकित्साधिकारी की मौजूदगी में किया जायेगा।

[adrotate banner="2"]