फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत वितरण के लिए आए स्मार्ट मोबाइल फोन व टैबलेट चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस प्रकरण में वीर प्रताप सिंह (तथाकथित पत्रकार) पुत्र जंगबहादुर सिंह, निवासी ग्राम व पोस्ट ऐली, थाना बिधूना, जनपद औरैया, हाल पता शास्त्री नगर, कोतवाली मोहम्मदाबाद, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 131 चोरी हुए स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं।
कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ के गोदाम से स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत वितरण हेतु रखे गए 802 स्मार्टफोन एवं 05 टैबलेट गायब होने के संबंध में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आशीष वर्मा की तहरीर पर 13 जनवरी 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पूर्व ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक चौहान (निवासी ग्रीन-1, रोहता, आगरा) को नामजद किया गया है।
विवेचना के दौरान सामने आया कि अभियुक्त वीर प्रताप सिंह कलेक्ट्रेट परिसर में स्वान नेटवर्किंग का कार्य करता था, इसी दौरान उसका संपर्क पूर्व ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर से हुआ। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 18 जनवरी 2026 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार नें बताया की पुलिस द्वारा बरामद मोबाइलों के आरोपी कों गिरफ्तार किया गया हैं, पुलिस जाँच कर रही हैं |
स्वामी विवेकानंद योजना के 131 चोरी हुए स्मार्टफोन बरामद, तथाकथित पत्रकार गिरफ्तार
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



