फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) स्वर्ग धाम पांचाल घाट में प्रभागीय वन अधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देशन में वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही ब्रहद भंडारे का आयोजन भी किया गया|
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय स्वर्ग धाम पंहुचे और पौधारोपण किया| कुल 101 पौधों का रोपण किया गया| जिलाधिकारी ने वट वृक्ष का रोपण किया| इस दौरान उन्होंने स्वर्गधाम सेवा दल द्वारा श्मसान पर चल रहे निर्माण कार्य आदि को देख| जिसकी सराहना की| इस दौरान जिला वन अधिकारी राजीव कुमार, फर्रुखाबाद विकास मंच अध्यक्ष भइयन मिश्रा, सतपाल सिंह, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, रामदास गुप्ता, सौरभ पाण्डेय, सुनील वाजपेयी व सुनील दीक्षित आदि रहे| 

, उप जिलाधिकारी महोदय सदर फर्रुखाबाद, समाजसेवी श्री भैयन मिश्रा,सतपाल सिंह, रविंद्र सिंह गुडडे, श्री भूपेंद्र प्रताप सिंह, श्री रामदास गुप्त, श्री सौरभ पांडे सुनील बाजपेई मुकेश सक्सेना श्री श्यामेंद्र दुबे श्री विनय दीक्षित श्री सत्य पाल सिंह श्री मनीष यादव वह ग्राम प्रधान सोता बहादुरपुर एवं अन्ना गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया इसके साथ ही पांचाल घाट पर वृहद भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिलाधिकारी महोदय के द्वारा जनसामान्य को पौधे वितरित किए गए

