स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान से भावी पीढ़ी में जागेगा देश प्रेम

0
129

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शनिवार को मेला रामनगरिया पांडाल में स्वतंत्रता सेनानी आश्रित कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे आये स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों नें आजादी के समय हमारे पूर्वजों द्वारा दिये गये बलिदान को याद दिलाया|
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे अमर शहीद पंडित रामनारायण ‘आजाद’ के पौत्र बॉबी दुबे नें सभी को आजादी के इतिहास से अवगत कराया और उसमे जनपद के वीरों के योगदान पर भी रोशनी डाली| उन्होंने कहा कि हमारे फर्रुखाबाद में जो सशस्त्र क्रांति का इतिहास है वह गौरवान्वित करने वाला है| उन्होंने कहा सशस्त्र क्रांति का जिले का गौरवशाली इतिहास है| इसके साथ ही कहा कि बिना साक्ष्य दस्तावेज तथ्य स्रोत के बिना आप किसी को इतिहास ना माने, जिसमें यह सब चीजें हो उसको ही इतिहास सही माने| कहा की स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों को कुछ नहीं चाहिए अगर चाहिए तो स्वतंत्रता आंदोलन के जो हमारे महापुरुष हैं उनका सम्मान चाहिए| अगर उनका सम्मान होगा तो आने वाली पीढ़ियों के अंदर देशभक्ति की भावना बढ़ेगी|
जिलाध्यक्ष रितेश शुक्ला ने कहा संगठन में एकता बनाए रखना है आप सभी लोग हम लोगों का हम साथ देते रहिए हम संगठन को सम्मान दिलवाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे हम बा हमारा पूरा संगठन बड़े भाई बॉबी दुबे के साथ है| संगठन के जिला महामंत्री अरविंद शुक्ला ने कहा कि संगठन को आगे बढ़ाने के लिए अश्रितो के सम्मान के लिए जो भी करना पड़ेगा वह हम करेंगे|
कार्यक्रम में शामिल अरविंद दुबे, पंकज कुलभूषण श्रीवास्तव, अजय तिवारी, राकेश सारस्वत, गौरव धवन, विधान चंद्र गुप्ता, प्रथम पालीवाल, अजय कुमार, प्रशांत दीक्षित, सुरेश दीक्षित, श्रेयस दीक्षित, रोहित शुक्ला, सुशील साध, अनवर नकवी, निखिल रस्तोगी, ताजदार नवी, नीरज शुक्ला, नीरज दुबे आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]