स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दुल्हन बनी कलेक्ट्रेट

0
121

फर्रुखाबाद : 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट को दुल्हन की तरह सजाया गया| इसके साथ की साथ जिले के कई सरकारी कार्यालय जगमगाते नजर आये| जिसे देखकर रोमांचित हुये|

[adrotate banner="3"]

डीएम रविन्द्र कुमार के आदेश पर कलेक्ट्रेट को तो शाम से ही दुल्हन की तरह सजा दिया गया। मंगलवार सुबह आठ बजे ध्वजारोहण के बाद से विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू होगी।सोमवार से ही जश्ने-आजादी का उल्लास नजर आने लगा। कलेक्ट्रेट में मुख्य इमारत के साथ ही लॉन में लगे पौधों पर टिमटमाते कुमकुमे अगल ही छटा बिखेर रहे थे। वही विकास भवन में झालरों से सजाया गया|

साढ़े सात बजे विभिन्न महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण के बाद आठ बजे सभी सरकारी भवनों पर झंडारोहण किया जाएगा। सवा आठ बजे से शिक्षण संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दोपहर बारह बजे से नवभारत सभा भवन में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को जिलाधिकारी सम्मानित किया जाएगा।

[adrotate banner="2"]