स्‍मृति ने पकड़ा चेंजिंग रूम में खुफिया कैमरा, जांच में जुटी पुलिस

0
83

sirani1नई दिल्ली:गोवा की एक कपड़े की दुकान के चेंजिंग रूम में खुफिया कैमरा लगा था जिसे केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने खुद पकड़ा। दरअसल गोवा के एक विधायक माइकल लाेबो ने इसकी शिकायत पुलिस में कराई थी। इसके बाद गोवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्मृति ईरानी ने गोवा के कलंगुट में फैबइंडिया के एक आउटलेट के चेंजिंग रूम के बाहर एक कैमरा पकड़ा है। गोवा पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

[adrotate banner="3"]

स्मृति के अनुसार, कैमरे का फोकस चेंजिंग रूम की तरफ ही था। कैमरा मिलने के बाद स्मृति ने स्थानीय भाजपा विधायक माइकल लोबो को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया। माइकल लोबो ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

माइकल लोबो ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि एफआईआर में किसी का नाम लिया गया है।

[adrotate banner="2"]