स्थानांतरण पर आये 4 नये बीडीओ की तैनाती

0
116

फर्रुखाबाद: चुनाव आयोग के निर्देश पर गैर जनपदों से स्थानान्तरित होकर आए खंड विकास अधिकारियों ने सोमवार को विकास भवन स्थित जिला विकास अधिकारी कार्यालय में ज्वाइन कर लिया। डीडीओ ने देर शाम चारो खंड विकास अधिकारियों को अलग-अलग ब्लाकों में भेजने के निर्देश जारी कर दिए।

[adrotate banner="3"]

जिला विकास अधिकारी एके सिंह चंद्रौल ने स्थानांतरण पर आये बीडीओ आदित्य कुमार को मोहम्मदाबाद, रामजुगुन को शमसाबाद, हरिश्चंद्र सिंह को कायमगंज और फरीद अहमद को राजेपुर ब्लाक भेजने के निर्देश जारी कर दिए। जौनपुर से आये रामजुगुन, भीमनगर से हरिश्चंद्र सिंह व इटावा से आदित्य कुमार ने भी अपना कार्यभार संभाल लिया है।जेपी नगर से यहां के लिये स्थानांतरित खंड विकास अधिकारी फरीद अहमद ने अभी ज्वाइन नहीं किया है।

विदित है कि जनपद में तीन साल से अधिक समय से जमे खंड विकास अधिकारियों को चुनाव आयोग ने गैर जनपद स्थानान्तरित कर दिया था। इसमें जनपद के चार खंड विकास अधिकारी आरएस गौतम, पीसी यादव, विशंभर दयाल व बीडी शर्मा क्रमश: मुरादाबाद, फतेहपुर, बरेली और हमीरपुर स्थानान्तरित कर दिए गए थे।

[adrotate banner="2"]