स्टोव फटने से दम्पत्ति झुलसे

0
106

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के काशीराम कालोनी निवासी इरफान पुत्र इरशाद की पत्नी शाम को स्टोव पर खाना बना रही थी। तभी अचानक स्टोव फटने से दम्पत्ति बुरी तरह से झुलस गये। दोनो को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

घायल इरफान ने बताया कि उसकी पत्नी मीना घर में स्टोव पर खाना बना रही थी। वह पड़ोस में पड़ी चारपाई पर बैठा था। तभी अचानक मीना ने स्टोव में हवा भरी। उसी समय स्टोव फट गया। स्टोव फटने से मीना बुरी तरह जलने लगी। अचानक इरफान उसे बचाने के लिए पहुंचा। तभी पत्नी को बचाने के चक्कर में वह भी बुरी तरह झुलस गया। सूचना मिलने पर 108 इमरजेंसी सेवा की एम्बुलेंस पहुंची। ईएमसी दीपक सिंह व पायलट सत्येन्द्र सिंह ने दोनो को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

[adrotate banner="2"]