FARRUKHABAD : मेजर एस डी सिंह इंटर कालेज में सोमवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ओर से दी गयी सामूहिक नकल की रिपोर्ट के आधार पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्क्रीनिंग के लिए शासन को संस्तुति भेज दी है।
[adrotate banner="3"]
मोहम्मदाबाद स्थित मेजर एसडी सिंह इंटर कालेज में तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार ने सोमवार की द्वितीय पाली की परीक्षा में सामूहिक नकल की शिकायत की थी। सोमवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट की संस्तुति के आधार पर शासन को उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रीनिंग हेतु पत्र लिख दिया है।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


